hindi.webdunia.com
कुलगाम में आतंकियों ने नाम पूछकर मारी गोली, 2 मजदूरों की मौत, किसने ली हमले की जिम्मेदारी?
Kulgam Terrorist Attack : जम्मू कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार देर रात हुए आतंकी हमले में जख्मी दूसरे प्रवासी श्रमिक द्वारा दम तोड़ दिए जाने से मरने वालों की संख्या 2 हो गई है। हमले की जिम्मेदारी लश्कर के मुखौटा संगठन द रजिस्टेंस फ्रंट (टीआरएफ) ने ली है। बताया जा रहा है कि इस हमले का पैटर्न पुलवामा में हुए आतंकी हमले जैसा ही था। आतंकियों ने नाम पूछकर मजदूरों को गोली मारी।
Leggi l'articolo su hindi.webdunia.com